उत्तर प्रदेश

Banda: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रैली के जरिए किया जागरूक

Admindelhi1
10 April 2025 7:47 AM IST
Banda: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रैली के जरिए किया जागरूक
x
"हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली की शुरुआत"

बांदा: स्कूली छात्रों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया।

उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली की शुरुआत की।

छात्रों ने प्रेरणा दायक नारे लगाते हुए और अपने हाथों में श्लोगन से लिखी तख्ती लेकर कस्बा के प्रमुख मार्गों में रैली निकाली।एसडीएम ने बताया कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों का सत् प्रतिशत नामांकन कराके निरूशुल्क शिक्षा का लाभ सभी को उठाना चाहिए।

शिक्षक विनय प्रताप सिंह, सुनील कुमार वर्मा, नवाचारी शिक्षक विनोद कुमार गुप्ता, योग शिक्षक राम सिंह ,राम मिलन सिंह, मोहम्मद रफीक खान, रमेश सिंह ,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय रामनगर नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या , प्राथमिक विद्यालय देवी नगर ,प्राचीन विद्यालय, दीनदयाल विद्यालय आदि स्कूलों के छात्रों ने रैली में प्रतिभाग़ किया।

Next Story