- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: पति-पत्नी की...
उत्तर प्रदेश
Banda: पति-पत्नी की नाले में गिरकर हुई मौत ,जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
12 Sept 2024 7:53 PM IST
x
Banda बांदा l तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरोडा ग्राम निवासी राजा बाई (करीब 45 वर्ष) व पति राजाराम (लगभग 50 वर्ष) भिरोड़ा के महेदू की गौशाला में कार्य करते थे। बुधवार शाम करीब 5 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने खोजना शुरू किया।
लेकिन कुछ पता न चलने पर गुरुवार की सुबह से भिरोड़ा से महेदू के बीच रास्ते में राजाराम का शव मिला और खोजने पर करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पत्नी राजाबाई का शव मिलने से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दोनों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची चिल्ला पुलिस व अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
TagsBanda पति-पत्नीनाले गिरकर मौतजांच जुटी पुलिसBanda husband and wife died after falling into a drainpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





