- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: स्कूली बच्चों...

बांदा: बबेरू क्षेत्र के कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्राव में छात्र-छात्राओं को वितरण किया गया निः शुल्क स्वेटर, स्वेटर पाकर छात्रों के चेहरे खिले। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव पर बढ़ती हुई सर्दी को लेकर बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे कालेज के प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी एवं शिक्षकों के द्वारा 280 छात्र छात्राओं को स्वेटर पहनाकर ठंडी से बचने के लिए उन्हें प्रेरित किया,जिसमें 150 छात्राओं व 130 छात्रों को स्वेटर वितरण किया गया।
स्वेटर पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वहीं प्रधानाचार्य के द्वारा बताया गया कि, विद्यालय में निर्धन कोष के द्वारा मेधावी छात्र /छात्राओं और निर्धन छात्र/छात्राओं को ठंडी से बचने के लिए स्वेटरों का वितरण किया गया है। स्वेटर वितरण में विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ सुरजन सिंह कुशवाहा, रामचंद्र शुक्ल, उमाकांत द्विवेदी, ओमकार यादव,सौरभ विनय सिंह सहित शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।





