उत्तर प्रदेश

Banda: गरीबों के लिए पूर्व प्रधान का कंबल- कपड़ा वितरण अभियान

Admindelhi1
8 Dec 2025 10:06 AM IST
Banda: गरीबों के लिए पूर्व प्रधान का कंबल- कपड़ा वितरण अभियान
x

बांदा: प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में,पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम हरदौली मोहम्मद शादाब जी की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम हरदौली सैफुल्लाह110 कम्बल के विशेष सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए ।

कम्बल, कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम हरदौली ब्लॉक बबेरू तहसील बबेरू जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और संगठन मंत्री सुनील सक्सेना के द्वारा जागरूक किया गया,समाजसेवी सैफ़ उल्लाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उक्त कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इरफानुल्ला खान एस0डी0एम0 बाँदा, विशिष्ट अतिथि डा.मक़सूद नेत्र विशेषज्ञ,रोटी बैंक से कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,सदस्य जगदीश श्रीवास आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Next Story