उत्तर प्रदेश

Banda: दुष्कर्म मामले में व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज हुई

Admindelhi1
26 March 2025 9:33 AM IST
Banda: दुष्कर्म मामले में व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज हुई
x
"व्यापारियों पर जबरन नशा कराकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप"

बांदा: जनपद में बीते शनिवार को शहर के कोतवाली नगर में तीन युवतियों के साथ हुई हैवानियत के मामले में एक एफआईआर उच्चाधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुई। मामला शहर के नामी-गिरामी व्यापारियों से जुड़ा हुआ था। इसलिए प्रकरण को जानकारी जैसे ही मीडिया को लगीं तो सुर्खियों में आ गई और पीड़िताओं द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र को देखते हुए । पुलिस अधीक्षक द्वारा मीडिया को बताया गया कि इस मामले में मुकदमा बीएनएस की धारा 69,352,351(3) व 3(2)(v) दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

पूरा मामले की हकीकत जहां नौकरी का झांसा देकर तीन रसूखदार रईस तीन लड़कियों के साथ 6 महीने तक न सिर्फ शारीरिक शोषण करते रहे बल्कि उन्हें जबरन शराब पिलाकर नग्न डांस करवाते और उनका वीडियो भी बना कर उन्हें ब्लैकमेल करते रहे। काफी समय से इन कुकर्मियों को बर्दाश्त कर रही लड़कियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया और पीड़िताओं ने पुलिस में जाकर अपनी आप बीती सुनाई। मामले में तीनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराने और अश्लील वीडियो की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा बांदा एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाया है किसी फिल्मी कहानी की तर्ज पर तीन लड़कियों के साथ लैंगिक यौन उत्पीड़न की यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई है जहां के रहने वाले तीन बड़े कारोबारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल आरोपी एफआईआर में दर्ज है।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक वह तीनों नौकरी की तलाश में थी कि 6 माह पहले उनके परिचित नवीन कुमार ने उन्हें आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह से परिचय कराया था और कहा था कि यह तीनों व्यक्ति बड़े व्यापारी और ठेकेदार और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। इसके बाद यह तीनों लड़कियां इनके संपर्क में रही और इन आरोपियों ने एक दिन उनके साथ छेड़खानी करते हुए चुपचाप अश्लील वीडियो बना ली और उसके बाद यह वीडियो इंटरनेट में डालकर बदनाम करने और घर वालों को भेजने जैसी धमकी देकर तीनों को बुलाते रहे और उनको जबरन शराब पिला के उनसे नग्न डांस कराते रहे और उनका वीडियो भी बनाते रहे और साथ में उनके साथ बलात्कार करते रहे। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक जब उनके साथ ये सब आए दिन होने लगा तो उन्होंने मजबूरन पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की फरियाद सुनकर और उनके द्वारा दिए गए वीडियो और फोटोग्राफ्स के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली बांदा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित लड़कियों के आरोपों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है, पीड़ित लड़कियों के पास से जो भी वीडियो हैं उनको पेन ड्राइव में लेकर साक्ष्य का आधार बनाया जा रहा है और इन वीडियो की और तमाम आरोपों की जानकारी के साथ ही पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराकर उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच में पुष्टि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ अमल में लाई जाएगी।

Next Story