- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: करंट की चपेट...
उत्तर प्रदेश
Banda: करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा
Tara Tandi
7 Sept 2024 6:37 PM IST
x
Banda बाँदा: बांदा जिले में फर्राटा पंखा घुमाते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बचाने में झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र बुधुवा शुक्रवार की रात को फर्राटा पंखा चालू किया। इसके बाद उसे दूसरी ओर घुमाने के लिए उसने पंखा छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
पास में ही मौजूद आठ वर्षीय बेटे विष्णु ने उसे बचाने का प्रयास किया, इस दौरान वह भी करंट लगने पर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के चचेरे भाई रामविशाल ने बताया कि जगदीश किसानी करता था। उसके नाम सात बीघा जमीन है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रमरतिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBanda करंट चपेटआने पिता मौतपुत्र झुलसाBanda got electrocutedfather diedson got burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





