उत्तर प्रदेश

Banda: डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या, परिजन स्तब्ध

Admindelhi1
9 Jun 2025 10:47 AM IST
Banda: डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या, परिजन स्तब्ध
x
मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया

बांदा: मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने खेत पर लगे पेड़ पर अंगौछा से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी 80 वर्षीय छोटेलाल पुत्र गठठू लोध शनिवार की रात घरवालों की निगाह बचा कर घर से निकल गया। खेत में लगे पेड़ पर गमछे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। रविवार को सुबह खेतों की तरफ निकले ग्रामीणो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो घरवालों को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहरम मच गया।

मृतक के भांजे नत्थू ने बताया कि छोटे लाल का एक पुत्र था जो कई साल पहले लापता हो गया था। तब से वह वापस नहीं लौटा। उसकी बहू थी वह भी चली गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसके पास सात बीघा जमीन थी। जो दामाद प्यारे लाल के नाम कर दिया था। दामाद ही उसकी देख रेख करता था। नरैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Next Story