उत्तर प्रदेश

Banda: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया

Admindelhi1
20 Jun 2025 7:20 AM IST
Banda: कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया
x

बांदा: गुरूवार को जिला एवं शहर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवम् शहर अध्यक्ष अफसाना शाह सहित कांग्रेस जनों ने केक काटकर राहुल जी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ष्महान नेता राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं, जन जन के नेता हैं, हम भाग्यशाली है कि हमें उनका नेतृत्व मिला है, वह भारत के भविष्य हैं। इस अवसर पर अफसाना शाह शहर अध्यक्ष ने राहुल गांधी को मुबारकबाद देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डाक्टर संजय द्विवेदी दनादन, बी लाल भाई, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शिवबली सिंह, आकाश दीक्षित, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, रेहान खान, अतीक अहमद, आफताब आलम, धीरु पांडे, कालीचरण निगम, राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, राजबहादुर गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, हेमंत कुमार वर्मा, अशरफ उल्ला खान रम्पा, शाकिर मंसूर, लल्लू प्रजापति, डॉ के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, अरशद अल्वी, शोएब रिजवी, शब्बीर सौदागर, शिवाकांत, मुन्नीलाल, अली बख्श, कृष्ण कुमार, सुखदेव गांधी, राजेश वर्मा, इरफान खान सभासद, वारिस अली आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Next Story