- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: बृजेश पाठक ने...
उत्तर प्रदेश
Banda: बृजेश पाठक ने पीएम के निजी सचिव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की
Admindelhi1
2 Sept 2025 10:17 AM IST

x
बांदा: प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को शहर के क्योटरा मोहल्ला स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने ओपी सिंह के पिता एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक प्रधानाचार्य दिवंगत शिवबली सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानाचार्य शिवबली सिंह का निधन चार दिन पूर्व हुआ था। उनके निधन के बाद से ही राजनीतिक दलों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आवास पर लगातार आना-जाना जारी है।
ओपी सिंह इस समय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं और पीएम के करीबी सहयोगियों में गिने जाते हैं।
Tagsबांदाबृजेश पाठकपीएमनिजी सचिवपिताश्रद्धांजलिअर्पितBandaBrijesh PathakPMPrivate SecretaryFatherTributeOfferedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





