उत्तर प्रदेश

Balrampur: सड़क दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की जान को खतरा

Admindelhi1
17 Sept 2025 1:40 PM IST
Balrampur: सड़क दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की जान को खतरा
x

बलरामपुर: दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के छह लोगों की मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जिले के उतरौला, सादुल्लाहनगर और जरवा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान यात्रा के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना परिजन और स्थानीय प्रशासन तक पहुँची है।मामले पर एसडीएम उतरौला अभय सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लेखपालों को निर्देशित कर क्षेत्र से संबंधित श्रद्धालुओं की जानकारी जुटाने के लिए लगाया है।श्रद्धालुओं की मौत की आशंका से पूरे बलरामपुर जिले में मातम का माहौल है। लोग अपने-अपने परिचितों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही पुख्ता जानकारी मिलेगी, परिवारों को सूचित किया जाएगा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Next Story