उत्तर प्रदेश

Balrampur: शर्मनाक वारदात, इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म

Admindelhi1
28 July 2025 12:27 PM IST
Balrampur: शर्मनाक वारदात, इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म
x

बलरामपुर: पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विमला विक्रम अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती महिला को बेहोशी का इन्जेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अस्पताल कर्मी के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को एक लिखित तहरीर मिली कि महिला की तबियत खराब थी। वह विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा में दवा कराने गयी थी। जहां डॉक्टर द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती करके दवा इलाज किया जा रहा था।

सुबह करीब 4 बजे अस्पताल के कर्मचारी योगेश पाण्डे ने महिला को इन्जेक्सन लगा दिया। जिससे वह थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गयी। इसी दौरान योगेश पाण्डे ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया था। जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भी तत्काल दिया था। तहरीरी सूचना के आधार पर थाना पचपेड़वा पर योगेश पाण्डे के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में 27 जुलाई को आरोपी योगेश पाण्डे पुत्र नरसिंह पाण्डे को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी योगेश पाण्डे ने बताया कि वह विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हूं । नाइट शिफ्ट में उसकी ड्यूटी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रहती है। मेरे साथ ट्रेनिंग नर्स की ड्यूटी भी लगी थी। रात में उसने अन्य मरीज व उनके परिजन को इमरजेंसी वार्ड से बाहर कर दिया। रात करीब एक बजे उसके साथ ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स आराम करने जनरल वार्ड में चली गई थी। तभी मेरी नजर बेड संख्या 2 पर भर्ती महिला पर पड़ी, और मेरी नियत खराब हो गयी।

मैने उसे इन्जेक्शन लगाया जिससे वह बेहोश हो गयी। और उसके साथ गलत काम करने लगा उसी दौरान महिला होश में आ गई। और उसने विरोध किया तो वह डर गया और अस्पताल से भाग गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सन्तोष कुमार त्रिपाठी, आरक्षी राहुल पाल, तथा शिव कुमार शामिल रहे।

Next Story