- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Balrampur: वृद्ध ने...
Balrampur: वृद्ध ने राप्ती नदी में कूदकर की आत्महत्या

बलरामपुर: गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध रमेश सिंह ने राप्ती नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि ओम प्रताप सिंह उर्फ पंडित सिंह, उनके बेटे बृजेश सिंह और मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह की ओर से लगातार ब्याज की रकम मांगने और अगवा करने की धमकियों से परेशान होकर रमेश सिंह ने यह कदम उठाया।
तीन के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस पर सवाल: घटना के बाद मृतक के बेटे रजनीश ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो आरोपियों को फरार होने का मौका नहीं मिलता और उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। परिवार के विरोध के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पहले तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
प्रशासन की मौजूदगी में शांत हुआ मामला: तुलसीपुर क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने ओम प्रताप सिंह, बृजेश सिंह और सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है।





