- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Balrampur: अज्ञात...
उत्तर प्रदेश
Balrampur: अज्ञात युवती का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
7 March 2025 12:39 PM IST

x
Balrampur बलरामपुर। जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पचपेड़वा के भतार चौराहे के पास स्थित सरयू नहर के किनारे की झाड़ियों में बृहस्पतिवार की शाम एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिला है।
उन्होंने बताया कि मृतक की आयु करीब 25 वर्ष है और चेहरा सहित आधा शरीर जला हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि युवती की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ज्वनशील पदार्थ से जला कर शव को नहर के पास फेंका गया है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य इकठ्ठा कर छानबीन कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
TagsBalrampur अज्ञात युवतीअधजला शव मिलाजांच जुटी पुलिसBalrampur Unknown girl's half-burnt body foundpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





