- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Balrampur: सीएम योगी...
उत्तर प्रदेश
Balrampur: सीएम योगी ने किया देवीपाटन शक्तिपीठ में मां का पूजन
Admindelhi1
5 April 2025 12:56 PM IST

x
बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर के गर्भगृह में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। उन्हाेंने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर माता की विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से संवाद किया और छोटे बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भी दी। मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे और गोवंशों काे हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 5:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे और रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी का पूजन करने के बाद लगभग 9:15 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हाे गए।
Tagsबलरामपुरसीएम योगीदेवीपाटनशक्तिपीठमांपूजनBalrampurCM YogiDevipatanShaktipeethMotherWorshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





