- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Balrampur: 7 साल की...

बलरामपुर: महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मजदूर ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। घर के पास खेल रही बच्ची को आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बंद कर दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसके मुंह में जबरन बालू भर दी और गले में कील ठोंक दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी मजदूरी करता रहा। करीब चार घंटे बाद बच्ची को होश आया और वह लहूलुहान हालत में किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बच्ची के गले से ऑपरेशन के जरिए कील निकाली गई, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
तहरीर के आधार पर आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मजदूर शिवकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।





