उत्तर प्रदेश

Balliya: फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवती, मचा हड़कंप

Admindelhi1
17 July 2025 6:29 PM IST
Balliya: फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवती, मचा हड़कंप
x
"परिजनों में मचा कोहराम"

बलिया: जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीऔर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात से इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वारदात बुधवार शाम को डायट पकवाइनार बलिया के परित्यक्त भवन में हुई। मृतका की शिनाख्त प्रिया गिरी (25 वर्ष) पुत्री सुरेन्द्र गिरि निवासी नरसिंह मठिया पकवाइनार के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को एक युवती के दुपट्टा से फांसी पर लटकने की सूचना मिली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते तत्काल क्षेत्राधिकारी रसड़ा फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि पकवाइनार चौकी को सूचना प्राप्त हुई कि डायट पकवाइनार बलिया के परित्यक्त भवन में एक लड़की ने दुपट्टा का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँच जांच शुरु की। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने फांसी क्यो लगाई इसके बारे में अभी कुछ मालूम नहीं हुआ है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस: पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी पड़ताल की जा रही है। मृतका की शिनाख्त की जा चुकी है। मृतका के शव को परिजनों से वार्ता करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story