उत्तर प्रदेश

Ballia के चौराहों को मिलेगा नया लुक, आर्किटेक्ट ने किया प्लान तैयार

Admindelhi1
5 May 2025 11:28 AM IST
Ballia के चौराहों को मिलेगा नया लुक, आर्किटेक्ट ने किया प्लान तैयार
x
"सौंदर्यीकरण के लिए उठाया जा रहा बड़ा कदम"

बलिया: शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और चौराहों को आकर्षक बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने कलेक्ट्रेट चौराहे के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए आर्किटेक्ट प्लान तैयार कर लिया है।

इस प्लान के तहत चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा और उसे डिवाइडर, पौधारोपण, ट्रैफिक लाइट, एलईडी स्क्रीन, डिजिटल कैमरा आदि से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि चौराहा और भी खूबसूरत नजर आएगा।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने जानकारी दी कि वर्तमान में ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। ओवरब्रिज पर बटरफ्लाई लाइट्स, नीचे सुंदर पेंटिंग और रोशनी के साथ ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी।

इसके अलावा कुंवर चौराहा, एनसीसी तिराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा, जगदीशपुर चौराहा और बिशनीपुर चौराहा के लिए भी सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जा रही है। प्रशासन का यह प्रयास न केवल शहर को नया रूप देगा बल्कि नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा भी मुहैया कराएगा।

Next Story