- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia की बेटी शक्ति...
उत्तर प्रदेश
Ballia की बेटी शक्ति दूबे ने UPSC CSE 2024 में AIR 1 हासिल किया
Admindelhi1
23 April 2025 8:15 AM IST

x
"अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने सफलता की ऊँचाईयों को छू लिया"
बलिया: बलिया जनपद की होनहार बेटी शक्ति दूबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में टॉप रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मूल रूप से बैरिया तहसील के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी गांव की रहने वाली शक्ति दुबे 2018 से UPSC की तैयारी में जुटी थीं। अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से उन्होंने सफलता की ऊँचाईयों को छू लिया। शुरुआत से ही वे एक प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं।
वर्तमान में शक्ति दुबे अपने परिवार के साथ प्रयागराज में निवास करती हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की और फिर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 2018 से UPSC की कठिन तैयारी में जुटी शक्ति ने अब अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया है।
Tagsबलियाबेटीशक्ति दूबेUPSC CSE 2024AIR 1हासिलसंघ लोक सेवा आयोगBalliaDaughterShakti DubeyAchievedUnion Public Service Commissionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





