- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: संगीन धाराओं...
उत्तर प्रदेश
Ballia: संगीन धाराओं में वांछित युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
Admindelhi1
30 Jun 2025 1:54 PM IST

x
बलिया: बांसडीह रोड थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धारा 69 व 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विनय सोनी पुत्र भोला सोनी (निवासी रघुनाथपुर पीपरपाती, थाना बांसडीह रोड) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
थानाध्यक्ष अजय पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र रावत और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एसएस पैरामाउंट स्कूल, आमघाट तिराहा के पास से दबोचा। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल विभूति यादव और श्याम सिंह भी शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsबलियासंगीनधाराओंवांछितयुवकपुलिसहत्थे चढ़ाBalliabayonetstreamswantedyouthpolicearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





