उत्तर प्रदेश

Ballia: पोखरे में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

Admindelhi1
4 Jun 2025 1:17 PM IST
Ballia: पोखरे में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
x
गांव में छाया मातम

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। यह हादसा गांव के शंकरजी मंदिर से सटे पोखरे में हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान आलोक सिंह (49 वर्ष) निवासी अमहर पट्टी उत्तर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आलोक सिंह दोपहर में घर से नहाने के लिए पोखरे पर गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पोखरे के किनारे मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाया और तुरंत परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।

देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आलोक सिंह को पोखरे से बाहर निकाला गया और सीएचसी रसड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद से परिवार में गहरा दुख व्याप्त है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Next Story