- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: रेलवे ट्रैक...
उत्तर प्रदेश
Ballia: रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट आने से हुई मौत
Admindelhi1
18 Feb 2025 11:25 AM IST

x
"मौके पर हुई मौत"
बलिया; फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहान के मठिया निवासी अजय साहनी (22) पुत्र राम सेवक साहनी किसी काम से कपूरी गांव जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsबलियारेलवे ट्रैकसमययुवकट्रेन की चपेटमौतBalliarailway tracktimeyouthhit by traindeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





