- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: ट्रेन की चपेट...

x
"DJ की आवाज में नहीं सुन पाया रेलगाड़ी"
बलिया: हेमंतपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर शौच के लिए गए एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगापुर गांव निवासी संतोष कुमार वर्मा (25) पुत्र राजकुमार वर्मा बुधवार रात हेमंतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। भोजन करने के बाद वह कुछ देर नाच देखने रुका, फिर शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे चला गया। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, संतोष कम सुनता था और पास में डीजे तेज आवाज में बज रहा था, जिससे संभवतः वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और हादसे का शिकार हो गया।
Tagsबैरियाबलियाट्रेनचपेटयुवकमौतDJआवाजरेलगाड़ीहेमंतपुर गांवBairiaBalliatrainhityouthdeathvoiceHemantpur villageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





