उत्तर प्रदेश

Ballia: खेत में बकरी भगाने पर युवक की डंडे से पिटाई

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:02 PM IST
Ballia: खेत में बकरी भगाने पर युवक की डंडे से पिटाई
x
डंडे से वार कर फोड़ी आंख

बलिया: खेत में बकरी घुसने से नाराज पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर उसकी एक आंख फोड़ दी। यह गंभीर घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2) व 151(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पीड़ित सूरज कुमार राम ने बताया कि बिट्टू कुमार राम, कृष्ण कुमार राम और अनीस कुमार राम (तीनों पुत्रगण मनोज कुमार राम) की बकरी उनके खेत में लगी फसल को खा रही थी। जब उन्होंने बकरी को खेत से भगाया, तो तीनों आरोपी भड़क गए और उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान डंडे से उसकी एक आंख पर जोरदार प्रहार किया गया, जिससे आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूरज के अनुसार, घटना 8 जून की है और मारपीट के वक्त आरोपियों की मां शकुंतला देवी भी मौके पर मौजूद थीं। पीड़ित ने उसी दिन बैरिया थाने में तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने में दो दिन लग गए।

Next Story