उत्तर प्रदेश

Ballia: युवक पर चाकू से हमला, तीन बाल अपचारी गिरफ्तार

Admindelhi1
8 April 2025 9:38 AM IST
Ballia: युवक पर चाकू से हमला, तीन बाल अपचारी गिरफ्तार
x

बलिया: जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र स्थित मैरीटार गांव के निवासी 21 वर्षीय राजेंद्र राजभर पर रविवार रात कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। यह हमला शिवरामपुर गांव के पास उस वक्त हुआ जब राजेंद्र किसी काम से गांव जा रहा था।

राजेंद्र की मां प्रभावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीन बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद किया है।

प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शिवरामपुर गांव के एक व्यक्ति के घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में राजेंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस और 4/25 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपी बाल अपचारियों को राजपुर शेरिया मार्ग स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे और शैलेन्द्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल सूरज गिरी, कांस्टेबल मुजीब व अमित मौर्य शामिल रहे।

Next Story