उत्तर प्रदेश

Ballia: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
8 Jun 2025 7:06 AM GMT
Ballia: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
x

बलिया; पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

उप निरीक्षक चन्द्रहास राम अपनी टीम—हेड कांस्टेबल कमला यादव और कांस्टेबल रितेश पांडेय—के साथ बहदुरा चट्टी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी राजकुमार, जो कि धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत वांछित है, वहीं मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खटंगा इसार पिठापट्टी (थाना सिकंदरपुर) निवासी आरोपी राजकुमार पुत्र मोतीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मनियर पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Next Story