- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: शादी का झांसा...

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर युवती से अवैध संबंध बनाने और धमकाने का आरोप है।
शनिवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अभिषेक गुप्ता, पुत्र संजय गुप्ता (निवासी बैरिया, बदुरहा टोला, थाना बैरिया, जनपद बलिया) ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात दोहराई, तो युवक ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
रविवार को उप निरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिषेक गुप्ता को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव और कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ शामिल थे।





