उत्तर प्रदेश

Ballia: तेज रफ्तार कार से बचते हुए फिसला युवक

Admindelhi1
7 Aug 2025 11:03 AM IST
Ballia: तेज रफ्तार कार से बचते हुए फिसला युवक
x
"दर्दनाक हादसे में गई जान"

बलिया: रसड़ा-नगरा मार्ग पर मंगलवार शाम राघोपुर ईंट-भट्ठा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि राजभर बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अठिला गांव निवासी श्याम नारायण राजभर का 21 वर्षीय पुत्र अंकेश उर्फ छोटू बाइक से रसड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही एक कार से बचने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Next Story