- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: मुंबई से घर...
उत्तर प्रदेश
Ballia: मुंबई से घर लौटे युवक की गंगा में डूबकर मौत
Admindelhi1
14 April 2025 3:22 PM IST

x
"परिजनों में मचा कोहराम"
बलिया: दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती (ब्यासी) गांव का रहने वाला अभिषेक कुमार साहनी (पुत्र श्याम बहादुर साहनी) शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान डूब गया। युवक हाल ही में मुंबई से अपने गांव लौटा था।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने दोस्तों के साथ शहर से सटे शिवरामपुर घाट पर स्नान के लिए गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासन और गोताखोरों ने तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद शनिवार को उसका शव नदी से बरामद किया जा सका।
इस दुखद हादसे से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
Tagsबलियामुंबईघर लौटेयुवकगंगाडूबकरमौतपरिजनोंमचा कोहरामशिवरामपुरघाटनहातेसमयहादसागोताखोरोंदूसरे दिनशवBalliaMumbaireturned homeyouthGangadrowneddeathfamilychaosShivrampurghatbathingtimeaccidentdiverssecond daydead bodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





