- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: NH-31 पर पिकअप...
Ballia: NH-31 पर पिकअप की टक्कर से दुकान की रखवाली करने वाले युवक की मौत

बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया तहसील मोड़ के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक संजय सिंह पुत्र स्व. बंसी सिंह, बैरिया के पश्चिम टोला निवासी थे और तहसील मोड़ के पास स्थित एक वेल्डिंग दुकान की रात में रखवाली करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय सिंह खाना खाने के लिए पास के होटल गए थे। भोजन के बाद जैसे ही वह लौट रहे थे, उसी दौरान बलिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उन्हें पोस्ट ऑफिस के सामने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बैरिया थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, वेल्डिंग दुकान के मालिक सुनील सिंह ने बताया कि संजय बीते कुछ समय से उनकी दुकान की रखवाली करते थे। दुर्घटना के बाद गांव से कोई शव लेने नहीं आया है, केवल उनका एक भाई है, जो बाहर रहता है, उसे सूचित कर दिया गया है।





