उत्तर प्रदेश

Ballia: पानी भरते वक्त करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

Admindelhi1
10 May 2025 11:14 AM IST
Ballia: पानी भरते वक्त करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
x
"घर में मचा कोहराम"

बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14, नाथ बाबा मठिया के पास शुक्रवार को करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे घर का माहौल गमगीन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक राजा तुरहा पुत्र शिवशंकर घर पर लगे टुल्लू पंप की मरम्मत कर रहा था। वह स्वीच में तार जोड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोगों ने जब राजा को तड़पते देखा, तो किसी तरह उसे करंट से अलग कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया। राजा की असामयिक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। मोहल्ले में भी सन्नाटा पसरा है।

Next Story