- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: बाढ़ के पानी...
उत्तर प्रदेश
Ballia: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
Admindelhi1
5 Aug 2025 4:40 PM IST

x
"परिजनों में मचा कोहराम"
बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं गांव निवासी एक युवक की सोमवार सुबह गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गणेश जी शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा पुत्र अशोक शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बिट्टू ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर कोईलवर बंधा पर नहाने गए थे। इसी दौरान गंगा की तेज धारा में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय, बक्सर भेज दिया। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tagsबलियाबाढ़पानीडूबनेयुवकदर्दनाक मौतपरिजनोंमचाकोहरामBalliafloodwaterdrowningyoung manpainful deathfamily memberschaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





