उत्तर प्रदेश

Ballia: खड़सरा पोखरे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

Admindelhi1
15 March 2025 11:03 AM IST
Ballia: खड़सरा पोखरे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
x
"परिवार में मचा कोहराम"

बलिया: बलिया-सिकंदरपुर रोड पर खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा पोखरे के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव निवासी राकेश भारती (28) पुत्र शिव शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेजुरी से घर लौट रहा था, तभी खड़सरा पोखरे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story