उत्तर प्रदेश

Ballia: तहसील गेट पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

Admindelhi1
23 May 2025 1:02 PM IST
Ballia: तहसील गेट पर दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत
x

बलिया: बांसडीह तहसील गेट के पास गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोजछपरा गांव निवासी 22 वर्षीय फूलचन कुमार प्रसाद की मौत हो गई। वह अपने मित्र राजकुमार के साथ मोटरसाइकिल से तहसील मुख्यालय जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूलचन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी राजकुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लेते हुए फूलचन को बाँसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और कानूनी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

फूलचन की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है, परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की है।

Next Story