- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: दो बाइकों की...
उत्तर प्रदेश
Ballia: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत
Admindelhi1
10 July 2025 3:42 PM IST

x
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ छपरा अंतर्गत चांद दीयर में मंगलवार रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गुमानी डेरा निवासी अरुण शाह, पुत्र विश्वकर्मा शाह के रूप में की गई है।
घायल युवक की पहचान धूम्र राज चौधरी के पुत्र जसवंत चौधरी के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उधर, अरुण की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tagsबलियादो बाइकोंआमने-सामनेटक्करयुवकमौतएक गंभीरBalliatwo bikeshead oncollisionyoung mandeathone seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





