उत्तर प्रदेश

Ballia: पोखरी में डूबने से युवक की जान गई, गांव में दुख का माहौल

Admindelhi1
3 May 2025 11:02 AM IST
Ballia: पोखरी में डूबने से युवक की जान गई, गांव में दुख का माहौल
x
"परिवार में कोहराम"

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव में शुक्रवार को एक युवक की पोखरी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय चौहान (21 वर्ष) पुत्र मुन्ना चौहान के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, धनंजय सुबह मजदूरी के लिए उमरगंज गया था और दोपहर में भोजन के लिए घर लौटा। गर्मी अधिक लगने पर वह गांव की पोखरी में स्नान करने चला गया। बताया जा रहा है कि जलकुंभी हटाते समय वह असंतुलित होकर गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।

गांव के युवकों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव वालों ने बताया कि धनंजय मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में दुख और स्तब्धता का माहौल है।

Next Story