- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: युवक ने...
उत्तर प्रदेश
Ballia: युवक ने रोशनदान में रजाई के खोल से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Admindelhi1
29 March 2025 1:08 PM IST

x
"गांव में मचा कोहराम"
बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा गड़वार निवासी एक युवक ने शुक्रवार की दोपहर रोशनदान में रजाई के खोल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक वीर विक्रम सिंह दो भाइयों में छोटा था और हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था। शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रोशनदान में रजाई के खोल से फांसी का फंदा बना लिया।
दोपहर में जब उसकी भाभी ने खाने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Tagsबलियाक्राइम न्यूज़पुलिसयुवकरोशनदानखोलफांसीआत्महत्याBalliaCrime NewsPoliceYouthSkylightShellHangingSuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





