- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: कार्यकर्ताओं...
Ballia: कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का भव्य स्वागत किया

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान संजय मिश्रा ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा और पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बना।
लखनऊ से बलिया तक स्वागत का सिलसिला: लखनऊ से बलिया आगमन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता काफिले में मौजूद रहे।
मंदिर दर्शन और कार्यकर्ताओं का जोश: बलिया पहुंचकर संजय मिश्रा ने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर जिले के विकास और पार्टी की मजबूती के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।





