उत्तर प्रदेश

Ballia: गोली चलने के बावजूद महिला की जान बची

Admindelhi1
17 July 2025 4:37 PM IST
Ballia: गोली चलने के बावजूद महिला की जान बची
x
"सुलह से इनकार पर युवक ने महिला पर तानी बंदूक"

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में बुधवार सुबह एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। पुराने मुकदमे में सुलह न करने से नाराज युवक ने महिला पर कट्टे से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली महिला को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पीड़िता नूरी खातून पत्नी तनवीर अहमद (निवासी कोटवारी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी रोशन पुत्र विजय राम और उसकी पत्नी नीलम घर आए और पुराने केस में सुलह का दबाव बनाने लगे। मना करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद नीलम घर के अंदर गई और कट्टा लाकर रोशन को थमा दिया। रोशन ने जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली महिला के पास से गुजर गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा भेजा। पुलिस ने आरोपी दंपति रोशन और नीलम के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और धमकी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Next Story