- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पति के रहते...

बलिया: पति के रहते पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और नई दुनिया बसा ली। अब परदेस से लौटे पति को न्याय के लिए थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
दोकटी थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से इसी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद पति रोजगार की तलाश में परदेस चला गया। इस बीच पत्नी मायके आ गई और अपने परिजनों को पति को पसंद न करने की बात बताई। आरोप है कि परिजनों ने गुपचुप तरीके से युवती का विवाह दूसरी जगह करवा दिया।
पति जब परदेस से लौटा तो उसे पत्नी की दूसरी शादी की जानकारी हुई। इसके बाद उसने दोकटी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी मायके जाते समय लाखों रुपए के सोना-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच: इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





