- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पाक्सो एक्ट...
Ballia: पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार

बलिया: नगर कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह (पुत्र स्व. बलिराम सिंह, निवासी सोनबरसा, थाना गड़वार, हाल मुकाम: सुखपुरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को सिंचाई संघ भवन, नलकूप शाखा-2 गेट के सामने से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी 2025 को पीड़िता की तहरीर पर धारा 70(1), 89, 351(3) बीएनएस व 5जी/6 पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
मंगलवार को निरीक्षक (अपराध) बृजेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनके साथ कांस्टेबल पुनीत चौरसिया, महिला आरक्षी रंभा पासवान और कांस्टेबल विजय सिंह भी मौजूद थे। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी कमलेश सिंह उर्फ विक्की सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
1. मुकदमा संख्या 225/24, धारा 351(3)/352 बीएनएस, थाना गड़वार, बलिया।
2. मुकदमा संख्या 36/18, धारा 272, 273, 420, 467, 168, 471 भादवि, थाना मनियर, बलिया।
3. मुकदमा संख्या 588/14, धारा 143, 144, 283, 341, 353 भादवि, थाना सुखपुरा, बलिया।
पुलिस अब आरोपी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।





