उत्तर प्रदेश

Ballia: 11 मुकदमों में वांछित आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Admindelhi1
3 April 2025 11:01 AM IST
Ballia: 11 मुकदमों में वांछित आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार
x
पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया

बलिया: उभांव थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त तैयब खान (पुत्र टुनटुन खान, निवासी बसारिखपुर, थाना सिकंदरपुर, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बुधवार को उपनिरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में उभांव पुलिस टीम तुर्तीपार पिकेट पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तुर्तीपार नहर रेगुलेटर के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में चालान कर विधिक कार्यवाही पूरी की। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल ओपेन्द्र यादव, प्रमेश यादव और अजीत यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Next Story