- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Baliya: बलिया मुठभेड़...
Baliya: बलिया मुठभेड़ में इनामी आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का ईनाम

बलिया: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया की नरही थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने की वजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि में नरही थाना पुलिस टीम नरही-कारो रोड के पास चेंकिग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यूरिया उर्वरक के ओवर रेटिंग करने वाले थोक व फुटकर विक्रेता के साथ ही कम्पनी प्रतिनिधि पर दर्ज होगा FIR ये खबर भी पढ़े : यूरिया उर्वरक के ओवर रेटिंग करने वाले थोक व फुटकर विक्रेता के साथ ही कम्पनी प्रतिनिधि पर दर्ज होगा FIR
उसकी पहचान नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी फजल उर्फ करिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नरही में गो वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
डीएम ने दिया विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश ये खबर भी पढ़े : डीएम ने दिया विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश
एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश फजल उर्फ करिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।





