उत्तर प्रदेश

Ballia: मंदिर के समीप शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

Admindelhi1
4 April 2025 9:10 AM IST
Ballia: मंदिर के समीप शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
x
"शराब की दुकान होने पर असंतोष बढ़ रहा"

बलिया: कासिम बाजार मवेशी अस्पताल मार्ग पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शराब दुकान को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय पुस्तकालय भी मौजूद हैं, जिससे यहां शराब की दुकान होने पर असंतोष बढ़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अंग्रेजी शराब की कम्पोजिट दुकान को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से अपील की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकान के कारण मंदिर जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है, क्योंकि दिनभर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। खाली शराब की बोतलें और खाने के अवशेष मंदिर के रास्ते पर बिखरे रहते हैं, जिससे माहौल दूषित हो रहा है।

शाम के समय महिलाओं के लिए मंदिर में पूजा-आरती के लिए जाना मुश्किल हो गया है। अनशन पर बैठे लोगों का कहना है कि यह दुकान आबकारी नियमों के खिलाफ है। उनका स्पष्ट कहना है कि या तो शराब की दुकान को हटाया जाए या फिर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर और राजकीय पुस्तकालय को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

Next Story