उत्तर प्रदेश

Ballia: शिक्षामित्र की असमय मौत से गांव में मातम

Admindelhi1
5 Aug 2025 5:01 PM IST
Ballia: शिक्षामित्र की असमय मौत से गांव में मातम
x

बलिया: शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय बसरिकारपुर में कार्यरत शिक्षामित्र धर्मेंद्र राय का सोमवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। मिलनसार और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र राय के निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके परिवार में चीख-पुकार और करुण-क्रंदन का माहौल है।

मूल रूप से हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां गांव निवासी धर्मेंद्र राय की पहली नियुक्ति बेलहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बजरहां में हुई थी। बाद में समायोजन के तहत वह दुबहर ब्लॉक के बसरिकारपुर विद्यालय में कार्यरत हो गए।

अचानक हुए इस हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। धर्मेंद्र राय अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटे समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की गहरी छाया फैल गई है।

धर्मेंद्र की सरलता और सहयोगी भावना को लेकर उनके सहकर्मी और ग्रामीण उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

Next Story