उत्तर प्रदेश

Ballia: उप निबंधक कार्यालय की परिचर उषा देवी का हृदयगति रुकने से हुआ निधन

Admindelhi1
1 March 2025 9:51 AM IST
Ballia: उप निबंधक कार्यालय की परिचर उषा देवी का हृदयगति रुकने से हुआ निधन
x
"उनके निधन के बाद कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई"

बलिया: उप निबंधक कार्यालय बैरिया में तैनात परिचर श्रीमती उषा देवी (55) पत्नी स्व. विजय मिश्रा का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। उनके निधन के बाद कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई और फिर दिनभर के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया।

शोकाकुल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी अंतेष्टि में शामिल होने के लिए गंगा तट का रुख किया। बैरिया बाजार निवासी उषा मिश्रा के पति स्व. विजय मिश्रा भी उप निबंधक कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन के बाद उषा मिश्रा की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हुई थी।

उनकी मृत्यु पर उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, उप निबंधक बैरिया हुसेन अहमद, सहायक उप निबंधक वैवस्वत चौबे और सोनू कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया।

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव: वाराणसी-बलिया रेलखंड स्थित चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे घाव के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की मौत किसी सवारी ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। फिलहाल, मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story