- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सड़क हादसे में...

बलिया: सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर देर शाम भीषण सड़क हादसे में रसड़ा कोतवाली में तैनात उर्दू अनुवादक इम्तियाज अहमद (55) की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इम्तियाज अहमद ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से नवानगर स्थित घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार चट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिकंदरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से रसड़ा कोतवाली पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।





