उत्तर प्रदेश

Ballia: अज्ञात व्यक्ति द्वारा कक्षा 4 के छात्र को ले जाने की कोशिश नाकाम

Admindelhi1
10 April 2025 8:07 AM IST
Ballia: अज्ञात व्यक्ति द्वारा कक्षा 4 के छात्र को ले जाने की कोशिश नाकाम
x
"प्रधानाध्यापक की सूझबूझ से टली बड़ी घटना"

बलिया: प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा में सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कक्षा 4 के छात्र को जबरन ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश्वर मिश्र की सतर्कता और साहस से यह घटना टल गई। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में बैरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि छात्र आदित्य वर्मा कक्षा 4 में पढ़ता है और वह अपने मौसा दिलीप वर्मा के साथ रहकर पढ़ाई करता है। आदित्य की मां का देहांत हो चुका है और उसके पिता अखिलेश, जो सहतवार थाना क्षेत्र के बेउर गांव के निवासी हैं, लंबे समय से जेल में थे।

आरोप है कि अखिलेश जबरन अपने बेटे को साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था, जबकि बच्चा उसके साथ नहीं जाना चाहता था और डर के मारे रोने लगा। शोर सुनकर विद्यालय में मौजूद पालनहार भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story