- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: चितबड़ागांव...
Ballia: चितबड़ागांव में पथ संचलन के माध्यम से दिखी एकता

बलिया: गोरक्ष प्रान्त द्वारा आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) एवं घोष शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयंसेवकों ने रविवार शाम चितबड़ागांव नगर में पूर्ण गणवेश में घोष के साथ पथ संचलन निकाला। यह संचलन केवल कदमताल नहीं था, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन, एकता और सामूहिकता का जीवंत प्रदर्शन था।
पथ संचलन की शुरुआत जमुनाराम मेमोरियल स्कूल से हुई, जो नरहीं-बलिया तिराहा, चितबड़ागांव बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। घोष की लयबद्ध धुनों और स्वयंसेवकों की अनुशासित चाल ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर वर्ग के सर्वाधिकारी निर्मल चंद्र जी, वर्ग कार्यवाह विनय जी, घोष वर्ग के वर्गाधिकारी राम सिंगार जी, सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल जी और गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने पथ संचलन का निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति ने स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह का संचार किया।
ज्ञात हो कि संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) और घोष शिक्षा वर्ग का शुभारंभ 21 मई 2025 को जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ था। यह प्रशिक्षण शिविर 5 जून को संपन्न होगा।
पथ संचलन के साक्षी बनने वालों में विभाग संघचालक रामप्रताप जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, घोष वर्ग कार्यवाह वेदव्रत जी, विभाग प्रचारक अम्बेश जी, अरुण मणि जी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, सभासद धीरेन्द्र तिवारी, शिवमंगल सिंह, विनय तिवारी, गुड्डू सिंह, नंदू सिंह, सुमन सिंह, जवाहर सिंह, वृषभान सिंह, डॉ. धर्मात्मा नंद, राजू गुप्ता, विनोद शंकर तिवारी, शशिकला तिवारी, अभिषेक तिवारी सोनू, रामजी सिंह तथा स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी समेत अन्य अनेक गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।





