उत्तर प्रदेश

Ballia: निर्माणाधीन दीवार ने ली मासूम की जान

Admindelhi1
11 April 2025 9:54 AM IST
Ballia: निर्माणाधीन दीवार ने ली मासूम की जान
x
गांव में पसरा मातम

बलिया: जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम रश्मिका की मौत हो गई। खेलते समय जर्जर दीवार गिरने से वह मलबे में दब गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। मां की चीत्कार सुनकर हर आंख नम हो गई।

गांव निवासी नीरज भारती की बेटी रश्मिका भारती घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक पास की एक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। रश्मिका उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में भी जब रश्मिका की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मऊ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं। मासूम की मौत से परिवार टूट गया है, और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Next Story