- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: छात्रवृत्ति...
Ballia: छात्रवृत्ति परीक्षा में चंदुकी विद्यालय के दो छात्रों को सफलता मिली

बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी के दो छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। वहीं, स्कूल के अन्य बच्चों का भी उत्साह बढ़ा है।
विद्यालय के अध्यापक विराट कुंवर ने बताया कि कक्षा 8 के छात्र-छात्रा, अनु वर्मा और रोशन कुमार शर्मा ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अब इन छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक हर महीने 1000-1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति से ये बच्चे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे। यह उनकी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है।
विद्यालय के इन होनहार बच्चों की सफलता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीकांत, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीतू यादव, शैलेश कुमार, संजय कुमार चौरसिया, राजीव रंजन पाण्डेय और मंजू वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





